 |
 |
 |
|
|
अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के लिए सुविधाएं
|
| अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक ब्यूरो भारत के विभिन्न महत्वपूर्ण शहरों में स्थित हैं. भारतीय रेलवे में ये निम्नलिखित स्थानों पर स्थित हैं :- |
|
| कोलकाता |
चेन्नई |
बेंगलूर |
अहदाबाद |
| सिकंदराबाद |
जयपुर |
जोधपुर |
वाराणसी |
| नई दिल्ली |
आगरा कैंट. |
औरंगाबाद |
मुंबई |
| रामेश्वरम |
वडोदरा |
वास्को-डि-गामा |
|
|
| |
| नई दिल्ली, वाराणसी और जोधपुर कार्यालय अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक ब्यूरो के नाम से जाने जाते हैं. नई दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक ब्यूरो में सोमवार से शनिवार 8.00 बजे से 20.00 बजे तक और रविवार को 8.00 बजे से 14.00 बजे तक कार्य किया जाता है. विदेशी पर्यटक रेल आरक्षण काउंटर, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के आगमन लाउंज में दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम में स्थित हैं. ये विदेशी पर्यटकों और अप्रवासी भारतीयों को बुकिंग, आरक्षण और य़ात्रा-योजना आदि जैसी जानकारियां उपलब्ध कराते हैं.
अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक ब्यूरो नगरीकरण प्रमाण-पत्र के आधार पर यू.एस. डालर, पाउंड, स्टर्लिंग और रुपए के भुगतान पर वैध पासपोर्ट धारक विदेशी पर्यटकों और अप्रवासी भारतीयों को आरक्षित टिकटें जारी करते हैं. ये ब्यूरो इंडरेल पास भी बेचते हैं, जिसके साथ पर्यटत वैध अवधि में कहीं भी, कभी भी, किसी भी गाड़ी में यात्रा कर सकते हैं. हालांकि, इंडरेल पास शायिका के आरक्षण की गारंटी नहीं देता.
इंडरेल पास का किराया यू.एस.डालर में लिया जाता है. महत्वपूर्ण नियम इंडरेल पासों पर मुद्रित होते हैं.
विदेशी पर्यटक विदेश में नियुक्त सामान्य बिक्री एजेंटों और भारत में नियुक्त रेल यात्रा एजेंटों से भी इंडरेल पास खरीद सकते हैं.
पर्यटकों की सुविधा के लिए सभी श्रेणियों और लगभग सभी गाड़ियों में विदेशी पर्यटकों के लिए अलग से कोटे की व्यवस्था की गई है.
कोई पर्यटक भारतीय रेल के किसी भी आरक्षण कार्यालय से इंडरेल पास पर आरक्षण प्राप्त कर सकता है.
इंडरेल पास के इस्तेमाल और विदेशी पर्यटकों को उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में किसी भी प्रकार के स्पष्टीकरण के लिए यात्री निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं
:-
अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक ब्यूरो
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली-110001.
फोन : 91-11-23405156, 23346804, फैक्स : 91-1-23343050
ई-मेल :itbnrind@nda.vsnl.net.in |
| |
इंडरेल पास : |
भारत के विविध सौंदर्य का वैभव देखने के लिए, इंडरेल पास आपको महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान करता है और विदेश से आकर भारत में छुट्टियां बिताने का रोमांच बढ़ा देता है. इंडरेल पास पर्यटक के बजट अनुसार, इच्छानुसार संपूर्ण भारतीय रेलवे पर यात्रा की सुविधा देता है, जिसमें टिकट की वैधता अवधि में मार्ग संबंधी कोई बाधा नहीं है. केवल विदेशी नागरिक और अप्रवासी भारतीय ही यू.एस. डालर, पाउंड, स्टर्लिंग और अन्य परिवर्तनीय विदेशी मुद्रा के भुगतान द्वारा ये पास खरीद सकते हैं. पासधारक को कोई आरक्षण-शुल्क, सुपरफास्ट प्रभार अथवा यात्रा सरचार्ज के भुगतान की आवश्यकता नहीं पड़ती. ट्रांजिट और कम अवधि के लिए भारत आने वाले पर्यकों के लिए ये पास अधिक सुविधाजनक हैं. अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट से आकर एक-दो दिन में कनेक्टिंग डेस्टिनेशन को जाने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए ये पास आधे दिन, दो दिन और चार दिन की अवधि के लिए भी उपलब्ध होते हैं. इंडरेल पास विदेश में जनरल सेल्स एजेंटों इंडियन एयरलाइंस और ओमान, आस्ट्रेलिया, मलेशिया, ब्रिटेन, जर्मनी, फिनलैंड, सउदी अरब, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, कुवैत, बहरीन, थाईलैंड, म्यांमार, सिंगापुर, नेपाल और श्रीलंका में एयर इंडिया आउटलेट के माध्यम से बेचे जाते हैं.
भारत में, इंडरेल पास प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर टूरिस्ट ब्यूरो के माध्यम से बेचे जाते हैं.
भारत के कुछ स्थानों जैसे दिल्ली,मुम्बई,कोलकाता और चेन्नई में कुछ टूरिस्ट ट्रेवल एजेंट ये पास बेचते है.
|
|
वैधता अवधि और किराया ढांचा (किराया यू.एस.डालर में) |
|
वैधता अवधि |
ए.सी.श्रेणी |
प्रथम श्रेणी/
वाता.2/3 टीयर/
वाता. कुर्सीयान |
स्लीपर श्रेणी/
द्वितीय श्रेणी
(गैर-वाता.) |
|
|
वयस्क |
बच्चा |
वयस्क |
बच्चा |
वयस्क |
बच्चा |
| ½ दिन* |
57 |
29 |
26 |
13 |
11 |
6 |
| 1 दिन* |
95 |
47 |
43 |
22 |
19 |
10 |
| 2 दिन* |
160 |
80 |
70 |
35 |
30 |
15 |
| 4 दिन* |
220 |
110 |
110 |
55 |
50 |
25 |
| 7 दिन |
270 |
135 |
135 |
68 |
80 |
40 |
| 15 दिन |
370 |
185 |
185 |
95 |
90 |
45 |
| 21 दिन* |
396 |
198 |
198 |
99 |
100 |
50 |
| 30 दिन* |
495 |
248 |
248 |
126 |
125 |
65 |
| 60 दिन* |
800 |
400 |
400 |
200 |
185 |
95 |
| 90 दिन* |
1060 |
530 |
530 |
265 |
235 |
120 |
|
| *केवल जनरल सेल्स एजेंटों द्वारा बिक्री कृपया ध्यान दें : किरायों में परिवर्तन हो सकता है |
प्राधिकृत जनरल सेल्स एजेंटों की सूची: |
| क्रस सं. |
नाम |
फोन / फैक्स / ई मेल |
| 1 |
M/s National Travel and Tourism,
P.O. Box 962, PC 113
Muttrah, Muscat, Sultanate-of-Oman |
Phone No. 009685666046
Fax No. 00968566125
email nttoman@omentel.net.om |
| 2 |
M/s city East West Travels,
23 Jalan Yapah Shak 50300, Kualalumpur, Malaysia |
Phone No. 0060326910903
Fax No. 0060326919829
email cewtrvl@hotmail.com |
| 3 |
M/s S.D. Enterprises Ltd,
103, Wembley Park Drive,
Wembley HA 98 HG,
Midllx. (England) U.K. |
Phone No. 001819033411
Fax No. 00442089030392
email dandpani@dircon.co.uk |
| 4 |
M/s Asra Orient,
Kaisertrasse 50,
D-60329, Frankfurt/ AM, Main Germany |
Phone No. 069253098
Fax No. 004969232045
email asra-orient@t-online.de |
| 5 |
M/s Intia Kaskus Ltd.,
Yrrjonkatu 8.10
00120 Helsinki, Finland |
Phone No. 0046856265000
Fax No. 00468100946
Fax (Delhi) -011-3341918
email intia-keskus@kolumnus.fi |
| 6 |
M/s.Sharjah National Travels & Tourist Agency Pvt. Ltd.
P.O. Box. 17 Sharjah U.A.E |
Phone No. 0097165517468
Fax No. 0097165517468
email basith@sntta.com |
| 7 |
M/s.Omnitrans International Ltd. Chartered Accountant Bhaban,
3RD Floor, 100 Kazi Nazrul Islam
Avenue, Karwan Bazar,Dhaka Bangladesh. |
Phone No. 0088029121053-57
Fax No. 0088029120915
email indrail@enemomni.com, omni@bdmail.net. |
| 8 |
M/s.M.K.Bobby Naidoo Travel Agency, P.O.Box. 2878
Durban, South –Africa-4001. |
Phone No. 00313094710
Fax No. 0027313093628
email mkbobby@iafrica.com |
| 9 |
Indian Airlines Ltd.
No. 4,Briston Complex, Bton Street,
Columbo. |
Phone No. 00941323136
Fax No. 00941445534 |
| 10 |
Indian Airlines Ltd.
M/s Dadabhai Travels ,
P.O Bo.387, Bahrain. |
Phone No. 00973223181
Fax No. 00973210191
email dadabhai@batelco.com.bh |
| 11 |
Indian Airlines.
AL. Hilaliah Bldg. Alsoor street .
P.O.Box.594.
Safat 13006.
State of Kuwait. |
Phone No. 009652456700
Fax No. 009652434700. |
|
| |
|
|
|
|
 |
 |
 |
|