क्रिस के माध्यम से विज्ञापन दें
 

क्रिस के बारे में अधिक जानकारी के लिए www.cris.org.in क्लिक करें.

रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) भारतीय रेल की दो सर्वाधिक महत्वपूर्ण वेबसाइट की देख-रेख कर रहा है, जि पर प्रतिदिन 60 लाख से अधिक हिट्स प्राप्त हो रहे हैं। वेबसाइट www.indianrail.gov.in यात्रियों की वर्तमान पी.एन.आर. स्थिति, अगले 60 दिनों के लिए सभी श्रेणियों में शायिकाओं की स्थिति जैसी डायनैमिक सूचनाएं और महत्वपूर्ण स्टेशनों के बीच गाड़ी, आरक्षण नियम, किराया, धनवापसी नियम आदि जैसी स्टैटिक पूछताछ उपलब्ध कराती है। वेबसाइट www.trainenquiry.com गाड़ियों के आगमन/प्रस्थान की रनिंग स्थिति, समय-सारणी संबंधी पूछताछ, विशेष गाड़ियों आदि के संबंध में सूचनाएं उपलब्ध कराती है।

इन वेबसाइटों पर विज्ञापन देने के लिए स्थान उपलब्ध कराने का प्रस्ताव देते हैं, जिनके विवरण नीचे दिए गए हैं :

i) विज्ञापन शीर्षक प्रायोजित लिंक्स के अंतर्गत पृष्ठ की दायीं ओर होगा।
ii) विज्ञापन निर्धारित टेक्स्ट में होना चाहिए जिसके हाइपर लिंक्स निम्नलिखित आकार के होने चाहिए।

   क) शीर्षक का फोंट साइज- 13, अक्षरों की संख्या- 25 (एक पंक्ति में)
   ख) शब्द का फोंट साइज- 10/11, अक्षरों की संख्या- 70 (दो पंक्तियों में)
   ग) यूआरएल लिंक फोंट साइज- 10/11, अक्षरों की संख्या- 30

दरें:

www.indianrail.gov.in
  वेब पृष्ठ दर अवधि
1.  होमपृष्ठ  Rs. 75,000/- 1 माह
2.  स्थान उपलब्धता  Rs. 75,000/- 1 माह
3.  पीएनआर स्थिति पृष्ठ  Rs. 75,000/- 1 माह
4.  महत्वपूर्ण स्टेशनों के बीच रेलगाड़ियां  Rs. 60,000/- 1 माह
5.  गाड़ी किराया  Rs. 60,000/- 1 माह


www.indianrail.gov.in
  वेब पृष्ठ दर अवधि
1. होमपृष्ठ Rs.25,000/- 1 माह
2. गाड़ी आगमन/प्रस्थान Rs. 20,000/- 1 माह
3. समय-सारणीसंबंधीपूछताछ Rs. 20,000/- 1 माह

छह महीने और छह महीने से अधिक की बुकिंग के लिए रियायत दिया जाएगा.

अन्य नियम एवं शर्तें :

  1. ऊपर कोट की गई सभी दरें मासिक आधार पर हैं।
  2. भुतान अग्रिम रूप से करना आवश्यक है।
  3. विज्ञापन की अवधि कम से कम एक माह की होनी चाहिए।
  4. उपरोक्त दरों में लागू कर शामिल नहीं है।
  5. उपरोक्त दरों में कोई एजेंसी प्रभार/कमीशन शामिल नहीं है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया advertisement@cris.org.in पर मेल करें।